Get App

Mark Zuckerberg ने 247 करोड़ रुपये में बेचा अपना घर, साल 2022 में खोई अपनी आधी संपत्ति

फेसबुक (Facebook) के को-फाउंडर मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को स्थित अपना घर 3.1 करोड़ डॉलर (करीब 247 करोड़ रुपये) में बेच दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 26, 2022 पर 3:08 PM
Mark Zuckerberg ने 247 करोड़ रुपये में बेचा अपना घर, साल 2022 में खोई अपनी आधी संपत्ति
मार्क जुकरबर्ग की कुल नेटवर्थ इस समय घटकर 60 अरब डॉलर हो गई है

फेसबुक (Facebook) के को-फाउंडर मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को स्थित अपना घर 3.1 करोड़ डॉलर (करीब 247 करोड़ रुपये) में बेच दिया है। यह सैन फ्रांसिस्को में इस साल बिकने वाला सबसे महंगा घर है। जुकरबर्ग ने इस घर को साल 2012 में 1 करोड़ डॉलर (करीब 80 करोड़ रुपये) में खरीदा था। इस तरह जुकरबर्ग ने करीब तीन गुनी कीमत पर यह घर बेचा है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, यह घर डोलोरस पार्क के पास लिबर्टी हिल में स्थित है। यह घर 1928 में बना था और यह पूरी जमीन 10890 स्क्वायर फीट में फैली हुई है, जिसमें 7,000 स्क्वायर फीट में मकान बना है।

मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक के अमेरिकी शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने के बाद इस घर को खरीदा था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वह और उनकी पत्नी प्रिसिला चैन ने इस घर को मोडिफाई करने के लिए साल 2013 में कई मिलियन डॉलर खर्च किए थे। इसके तहत उन्होंने लॉन्ड्री रूम, वाइन रूम, वेट बार और ग्रीनहाउस बनवाए, जो इस घर में पहले से नहीं थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें