Get App

Flipkart के ग्रुप CFO श्रीराम वेंकटरमन देंगे इस्तीफा, निशांत वर्मन की हुई वापसी

वेंकटरमन इस्तीफे के बाद भी कुछ समय तक कंपनी के साथ बने रहेंगे। इस बीच निशांत वर्मन सीनियर वाइस प्रेसिडेंट- कॉरपोरेट डेवलपमेंट एंड पार्टनरशिप के रूप में फिर से कंपनी से जुड़ रहे हैं। फ्लिपकार्ट अपने IPO की तैयारी कर रही है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Mar 20, 2026 पर 3:04 PM
Flipkart के ग्रुप CFO श्रीराम वेंकटरमन देंगे इस्तीफा, निशांत वर्मन की हुई वापसी
Flipkart में वॉलमार्ट का भी पैसा लगा हुआ है।

ई-कॉमर्स सेक्टर की कंपनी फ्लिपकार्ट में ग्रुप चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) श्रीराम वेंकटरमन अपने पद से इस्तीफा देंगे। कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि वेंकटरमन इस्तीफे के बाद भी कुछ समय तक कंपनी के साथ बने रहेंगे, ताकि काम की निरंतरता बनी रहे और बिना किसी रुकावट के जिम्मेदारियों का ट्रांसफर हो सके। इस अंतरिम अवधि के दौरान फ्लिपकार्ट के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर रवि अय्यर वित्तीय कामों की देखरेख करेंगे।

फ्लिपकार्ट में वॉलमार्ट का भी पैसा लगा हुआ है। कंपनी ने हायर लेवल पर इस बदलाव के साथ निशांत वर्मन की नियुक्ति की भी घोषणा की। वर्मन सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट डेवलपमेंट एंड पार्टनरशिप) के रूप में फिर से कंपनी से जुड़ रहे हैं।

वर्मन ने खुद का वेंचर 'Bzaar' भी शुरू किया है। यह एक क्रॉस-बॉर्डर एक्सपोर्ट्स प्लेटफॉर्म है। इससे पहले, उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट की कॉरपोरेट डेवलपमेंट टीम के साथ और मॉर्गन स्टेनली में टेक इनवेस्टमेंट बैंकिंग के क्षेत्र में काम किया है।

Flipkart ला रही है IPO

सब समाचार

+ और भी पढ़ें