ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने कर्मचारियों के लिए वर्क-फ्रॉम-होम (WFH) विकल्प को खत्म कर दिया है। कंपनी ने सभी कर्मचारियों को सप्ताह में 5 दिन ऑफिस लौटने के लिए कहा है। फ्लिपकार्ट ने अपने कर्मचारियों को 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान अन्य कंपनियों की तरह घर से काम करने की सुविधा दी थी। WFH पॉलिसी 2020 से कई वर्षों तक लागू रही। इसके बाद फ्लिपकार्ट ने इसे धीरे-धीरे खत्म करना शुरू किया।
