Get App

भारत के सबसे उम्रदराज अरबपति और महिंद्रा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन केशब महिंद्रा का निधन, 99 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

महिंद्रा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन केशब महिंद्रा का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह 99 साल के थे। उन्होंने 2012 में अपने भतीजे आनंद महिंद्रा को कंपनी की कमान सौंपी थी। केशब महिंद्रा 1.2 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ देश के सबसे उम्रदराज भारतीय अरबपति थे। केशब महिंद्रा, फिलहाल महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के चेयरमैन एमेरिटस थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 12, 2023 पर 4:10 PM
भारत के सबसे उम्रदराज अरबपति और महिंद्रा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन केशब महिंद्रा का निधन, 99 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
केशब महिंद्रा, फिलहाल महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के चेयरमैन एमेरिटस थे

भारत के सबसे उम्रदराज अरबपति और महिंद्रा एंड महिंद्रा के पूर्व चेयरमैन केशब महिंद्रा (Keshub Mahindra) का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह 99 साल के थे। महिंद्रा परिवार के एक करीबी व्यक्ति ने बताया कि केशव महिंद्रा ने आज सुबह घर पर ही अंतिम सांस ली। वह 1947 में कंपनी में शामिल हुए थे और 1963 में इसके चेयरमैन बन गए थे। उन्होंने 2012 में अपने भतीजे आनंद महिंद्रा को कंपनी की कमान सौंपी थी। उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) के चाचा केशब महिंद्रा 1.2 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ देश के सबसे उम्रदराज भारतीय अरबपति थे।

हाल ही में अमेरिकी मैगजीन फोर्ब्स द्वारा जारी की गई अरबपतियों की लिस्ट में केशब महिंद्रा का नाम भी शामिल किया गया था। केशब महिंद्रा, फिलहाल महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के चेयरमैन एमेरिटस थे।

कौन थे केशब महिंद्रा?

केशब महिंद्रा 1963 से 2012 तक महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन के रूप में कार्य किया। महिंद्रा के लगभग 50 साल के कार्यकाल के दौरान उन्होंने फर्म को भारत में विलीज जीप के एक असेंबलर से एक ग्रुप में बदल दिया। महिंद्रा एंड महिंद्रा अब अपनी SUV और ट्रैक्टरों के लिए प्रसिद्ध है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें