Gameskraft CFO fraud: 5 मार्च को गेम्सक्राफ्ट टेक्नोलॉजीज के पूर्व ग्रुप चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) रमेश प्रभु ने कंपनी को हिला कर रख दिया। प्रभु ने एक ईमेल भेजकर खुद ही कबूल किया कि उन्होंने पिछले तीन-चार सालों में कंपनी के पैसे अपने फायदे के लिए फ्यूचर्स और ऑप्शंस (F&O) ट्रेडिंग में लगाए। यह जोखिम भरा कदम उन्हें बहुत महंगा पड़ा और करीब 250 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ।
