अदाणी समूह के फाउंडर और चेयरमैन गौतम अदाणी (Gautam Adani) और उनके भतीजे सागर अदाणी (Sagar Adani) को अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने समन भेजा है। US SEC ने अदाणी को उन पर लगे आरोपों पर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए तलब किया है। 21 नवंबर को खबर आई कि अमेरिकी प्रॉसीक्यूटर्स ने आरोप लगाया है कि गौतम अदाणी, सोलर एनर्जी कॉन्ट्रैक्ट्स हासिल करने के लिए 25 करोड़ डॉलर से अधिक की रिश्वत की पेशकश में शामिल हैं। घूस का वादा भारतीय सरकारी अधिकारियों को किया गया।
