भारत सरकार के नियंत्रण वाली देश की सबसे बड़ी पावर ट्रेडिंग कंपनी 'पीटीसी इंडिया लिमिटेड (PTC India Ltd)' में कुछ सरकारी कंपनियां अपनी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी कर रही हैं। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस हिस्सेदारी को खरीदने में शुरुआती दिलचस्पी दिखाने वालों में एशिया के सबसे अमीर आदमी गौतम अडानी (Gautam Adani) भी शामिल हैं। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया कि अडानी कंपनी के कारोबार से जुड़ी प्रारंभिक जानकारियां जुटा रहे हैं और वह इसके संभावित बोलीकर्ता हो सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ अन्य भारतीय बिजनेस ग्रुप भी मूल्यांकन कर रहे हैं कि बोली लगाई जाए या नहीं।
