Get App

GDP Growth: ट्रेड डील के बाद गोल्डमैन सैक्स ने बढ़ाया भारत की ग्रोथ का अनुमान, ब्याज दरों पर भी कही बड़ी बात

GDP Growth: अमेरिकी इनवेस्टमेंट बैंक Goldman Sachs ने अमेरिका से ट्रेड डील के बाद भारत की 2026 GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ा दिया है। टैरिफ कटौती से CAD में राहत दिखी है। गोल्डमैन सैक्स ने रुपये में गिरावट और RBI की ओर से ब्याज दरों में कटौती पर भी अहम राय दी है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 09, 2026 पर 4:00 PM
GDP Growth: ट्रेड डील के बाद गोल्डमैन सैक्स ने बढ़ाया भारत की ग्रोथ का अनुमान, ब्याज दरों पर भी कही बड़ी बात
रुपये को लेकर Goldman Sachs ज्यादा उत्साहित नहीं है।

GDP Growth: दिग्गज इनवेस्टमेंट बैंक Goldman Sachs ने भारत की 2026 की रियल GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ा दिया है। ब्रोकरेज ने ग्रोथ प्रोजेक्शन 20 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 6.9% सालाना कर दिया है। इसकी वजह अमेरिका की ओऱ से टैरिफ 50% से घटाकर 18% किया जाना हैय़

Goldman Sachs का मानना है कि भारतीय आयात पर अमेरिका का प्रभावी टैरिफ रेट अब पहले के 34% के मुकाबले करीब 20 प्रतिशत अंक कम हो सकता है। हालांकि, ब्रोकरेज ने यह भी साफ किया है कि कंपोनेंट लेवल पर पूरी जानकारी आने के बाद ही तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट होगी।

करंट अकाउंट डेफिसिट को लेकर राहत

बेहतर ट्रेड कंडीशंस को देखते हुए Goldman Sachs ने भारत के करंट अकाउंट डेफिसिट यानी CAD का अनुमान घटा दिया है। ब्रोकरेज ने 2026 के लिए CAD को GDP के 0.25% कम करते हुए 0.8% पर ला दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें