Stagflation Risk: ईरान युद्ध शुरू हुए सात हफ्ते बीत चुके हैं और शांति को लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है। ऐसे में पूरी दुनिया के सामने एक ही बड़ा सवाल है: क्या ग्लोबल इकोनॉमी 'स्टैगफ्लेशन' की चपेट में आ रही है? दरअसल आने वाला हफ्ता वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बेहद अहम होने वाला है, क्योंकि कई बड़े देशों के आर्थिक आंकड़े आने वाले हैं। उन आकड़ों से हमें वैश्विक अर्थव्यवस्था पर युद्ध के असल प्रभावों का पता चलेगा।
