Get App

Oil Prices: हर रोज 15 मिलियन बैरल कच्चे तेल की तंगी? एक्सपर्ट्स बोले- $200 तक जा सकता है भाव

Oil Prices: अंतरराष्ट्रीय एनर्जी रिसर्च और कंसल्टिंग कंपनी Wood Mackenzie की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान युद्ध और होर्मुज जलडमरूमध्य पर संकट से दुनिया को रोज 15 मिलियन बैरल तेल की कमी हो सकती है। अगर हालात नहीं सुधरे तो कच्चा तेल 150 से 200 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकता है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Mar 11, 2026 पर 5:04 PM
Oil Prices: हर रोज 15 मिलियन बैरल कच्चे तेल की तंगी? एक्सपर्ट्स बोले- $200 तक जा सकता है भाव
Simon Flowers के मुताबिक रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान भी तेल की कीमतें 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंची थीं।

Oil Prices: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष का असर अब ग्लोबल एनर्जी मार्केट पर भी साफ दिखाई देने लगा है। रिसर्च फर्म Wood Mackenzie की नई रिपोर्ट के मुताबिक- दुनिया को रोजाना करीब 15 मिलियन बैरल तेल की सप्लाई की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

अगर हालात जल्दी नहीं सुधरे और Strait of Hormuz जैसे अहम समुद्री रास्ते बंद रहे, तो एक्सपर्ट्स का कहना है कि तेल की कीमतें जल्द ही 150 से 200 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं।

तेल का दाम बढ़ने का खतरा क्यों है?

इस हफ्ते की शुरुआत में तेल की कीमतें लगभग 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं। हालांकि, फिर कुछ गिरावट के बाद कीमतें 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गईं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें