एक हालिया सर्वे में इंडिगो को दुनिया की बेहद खराब एयरलाइन बताया गया है। यूरोपीय क्लेम प्रोसेसिंग एजेंसी एयरहेल्प (AirHelp) ने यह सर्वे किया है। एयरहेल्प ने 109 एयरलाइंस की सूची में इंडिगो (IndiGo) को 103वें स्थान पर रखा है। सर्वे में मुख्य तौर पर 3 मानकों को ध्यान में रखा गया है- टाइम टेबल, सर्विस क्वॉलिटी, मुआवजे के लिए क्लेम हैंडल करने का तरीका।
