Get App

मैनेजर लेवल पर भी जॉब सिक्योरिटी नहीं, Google में 35% पद ही खत्म

Google news: टेक कंपनियां पिछले कुछ समय से अपने कारोबारी ढांचे में बड़े बदलाव कर रही हैं। इसके चलते कई एंप्लॉयीज की छुट्टी की जा रही है। हालांकि अब सामने आ रहा है कि मैनेजर लेवल पर भी गूगल में जॉब सिक्योरिटी नहीं है और 35% पद ही खत्म हो गए। जानिए कंपनी ने ऐसा क्यों किया और जिन मैनेजर्स का पद गया, उनका क्या हुआ?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Aug 28, 2025 पर 7:58 AM
मैनेजर लेवल पर भी जॉब सिक्योरिटी नहीं, Google में 35% पद ही खत्म
Google news: दिग्गज सर्ज इंजन गगूल ने छोटी टीमों का काम देख रहे एक-तिहाई से अधिक मैनेजर्स को निकाल दिया है।

Google news: दिग्गज सर्ज इंजन गगूल ने छोटी टीमों का काम देख रहे एक-तिहाई से अधिक मैनेजर्स को निकाल दिया है। यह जानकारी एंप्लॉयीज को एक एग्जीक्यूटिव ने पिछले हफ्ते दी। सीएनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक गूगल के वाइस प्रेसिडेंट (पीपुल एनालिटिक्स एंड परफॉरमेंस) ब्रायन वेल्ले (Brian Welle) ने एक ऑल-हैंड्स मीटिंग में कहा कि कंपनी का फोकस अपनी काम करने की क्षमता बढ़ाने पर बना हुआ है और इसी के चलते अब मैनेजर्स की संख्या 35% कम कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक इसके तहत उन मैनेजर्स को हटाया गया जो तीन से कम लोगों की टीम देखते थे। इनमें से अधिकतर मैनेजर्स अभी भी कंपनी के साथ इंडिविजुअल कॉन्ट्रिब्यूटर्स के तौर पर बने रहे।

Google में जॉब सिक्योरिटी को लेकर क्या?

हाल ही में कई बार हुई छंटनी, अधिग्रहण और कंपनी के ढांचे में बदलाव को लेकर बैठक में एंप्लॉयीज ने वेल्ले और अन्य एग्जीक्यूटिव्स से जॉब सिक्योरिटी को लेकर पूछा। इसे लेकर वेल्ले ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य ब्यूरोक्रेसी को कम करना और कंपनी को अधिक क्षमता के साथ काम करना है। उन्होंने कहा कि लीडरशिप यानी मैनेजर्स, डायरेक्टर्स और वाइस प्रेसिडेंट को देखते हुए यह तय किया गया कि समय के साथ पूरे वर्कफोर्स में इनकी हिस्सेदारी कम हो जाए।

ये है कंपनी की स्ट्रैटेजी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें