Google News: मशहूर ऑनलाइन रिव्यू प्लेटफॉर्म येल्प (Yelp) ने गूगल के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। येल्प का आरोप है कि गूगल के एंटी-कॉम्पटीटिव प्रैक्टिसेस के चलते उसके कारोबार को नुकसान पहुंचा है। येल्प के को-फाउंडर और सीईओ जेरेमी स्टोपलमैन (Jeremy Stoppelman) ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा कि गूगल ने जनरल सर्च में अपनी मोनॉपली का गलत इस्तेमाल करके स्थानीय सर्च और स्थानीय सर्च ऐड मार्केट पर कब्जा कर लिया है। अब जेरेमी का कहना है कि कॉम्पटीशन को बनाए रखने, कंज्यूमर की च्वाइस को सुरक्षित रखने, नुकसान की भरपाई और गूगल को एंटी-कॉम्पटीटिव प्रैक्सिटेसज में शामिल होने से रोकने के लिए इसके खिलाफ मुकदमा किया गया है ताकि नए सोच को सपोर्ट मिल सके।
