Get App

सरकारी बैंकों में विदेशी निवेश की सीमा 49% तक बढ़ाने की तैयारी में सरकार: रिपोर्ट

भारत सरकार जल्द ही सरकारी बैंकों में विदेशी निवेश की सीमा को बढ़ाकर 49% तक करने की योजना पर काम कर रही है। फिलहाल यह सीमा 20% है। वित्त मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बीच पिछले कुछ महीनों से इस प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Oct 27, 2025 पर 5:32 PM
सरकारी बैंकों में विदेशी निवेश की सीमा 49% तक बढ़ाने की तैयारी में सरकार: रिपोर्ट
पिछले कुछ समय में भारत के बैंकिंग सेक्टर में विदेशी निवेशकों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ी है

भारत सरकार जल्द ही सरकारी बैंकों में विदेशी निवेश की सीमा को बढ़ाकर 49% तक करने की योजना पर काम कर रही है। फिलहाल यह सीमा 20% है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। रिपोर्ट में सूत्रों ने बताया कि वित्त मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बीच पिछले कुछ महीनों से इस प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है। हालांकि अभी तक इस पर अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।

पिछले कुछ समय में भारत के बैंकिंग सेक्टर में विदेशी निवेशकों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ी है। हाल ही में दुबई की एमिरेट्स एनबीडी ने करीब 3 अरब डॉलर लगाकर RBL बैंक में 60% हिस्सेदारी खरीदी है। इससे पहले जापान की सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन (SMBC) ने 1.6 अरब डॉलर में YES बैंक में 20% हिस्सेदारी खरीदी, जिसे बाद में बढ़ाकर 24.99% कर दिया।

सरकारी बैंकों में विदेशी सीमा बढ़ाने से उन्हें भविष्य में पूंजी जुटाने में मदद मिलेगी और बैंकिंग सेक्टर में कॉम्पिटीशन बढ़ेगा।

सरकारी और प्राइवेट बैंकों के लिए एक समान नियम की कोशिश

सब समाचार

+ और भी पढ़ें