GST collection in Mar 2026: पिछले वित्त वर्ष 2026 का आखिरी महीना जीएसटी कलेक्शन के मामले में धमाकेदार रहा। ऐसा इसलिए क्योंकि मार्च में जीएसटी कलेक्शन 8% से अधिक बढ़कर ₹2 लाख करोड़ पर पहुंच गया जोकि 10 महीने में सबसे अधिक भी रहा। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छिमाही में मंथली रेवेन्यू में धीरे-धीरे रिकवरी होने लगी और मार्च में तो यह 10 महीने के हाई पर पहुंच गया। फरवरी में जरुर थोड़ा झटका लगा जब ₹1.84 लाख करोड़ की जीएसटी कलेक्ट हुई लेकिन मार्च में तेजी से रिकवर होकर यह ₹2 लाख करोड़ पर पहुंच गया। अब तक सबसे अधिक जीएसटी सरकार को अप्रैल 2025 में मिली थी जब ₹2.37 लाख करोड़ कलेक्ट हुए थे।
