GST Collections: जीएसटी कलेक्शन मार्च में पिछले साल के मुकाबले 13% बढ़कर 1.60 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। यह अब तक का दूसरा सबसे अधिक टैक्स कलेक्शन है। इस महीने में अब तक का सबसे अधिक GST रिटर्न भी जमा किया गया। वित्त मंत्रालय ने शनिवार 1 अप्रैल को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी। इससे पहले फरवरी में जीएसटी कलेक्शन 1.49 लाख करोड़ रुपये रहा था जबकि जनवरी में 1.57 लाख करोड़ रुपये का टैक्स कलेक्शन हुआ था। जीएसटी का अब तक का सबसे अधिक टैक्स कलेक्शन अप्रैल 2022 में 1.68 लाख करोड़ रुपये का हुआ था।