नहीं आएंगे ऑफिस तो कटेगी छुट्टी! HCL Tech की कर्मचारियों के लिए नई वर्क पॉलिसी

5 महीने पहले HCL Tech ने हाइब्रिड वर्क मॉडल में बदलाव किया था, जिसमें कर्मचारियों को सप्ताह में 3 दिन ऑफिस आने के लिए कहा गया था। वर्तमान में HCLTech के वे कर्मचारी जो 3 साल से कम समय से कंपनी के साथ हैं, उन्हें 18 सालाना छुट्टियां और एक पर्सनल छुट्टी मिलती है। 3 साल से अधिक समय से काम कर रहे कर्मचारियों को लगभग 20 सालाना छुट्टियां और 2 पर्सनल छुट्टी मिलती हैं

अपडेटेड Jul 19, 2024 पर 12:45 PM
इस कदम के पीछे HCL Tech चाहती है कि कर्मचारी सप्ताह में 3 दिन ऑफिस से काम करें।

आईटी कंपनी एचसीएलटेक (HCL Tech) एक नई पॉलिसी ला रही है। इसके तहत कर्मचारियों की छुट्टियों को ऑफिस में उनकी अटेंडेंस से लिंक किया जाएगा। सोर्सेज ने मनीकंट्रोल को बताया कि इस कदम के पीछे कंपनी चाहती है कि कर्मचारी सप्ताह में 3 दिन ऑफिस से काम करें। कोविड19 महामारी का प्रकोप धीमा पड़ने के बाद अधिकतर कंपनियां ऑफिस खोल चुकी हैं और अब वे चाहती हैं कि कर्मचारी फिर से ऑफिस से काम करने लगें।

HCL Tech के मामले में, सोर्सेज का कहना है कि कर्मचारियों को सप्ताह में तीन दिन और महीने में कम से कम 12 दिन ऑफिस से काम करना होगा। ऐसा न होने पर नई पॉलिसी के तहत ऑफिस में गैरमौजूदगी के हर दिन के लिए उनकी छुट्टियां काट ली जाएंगी।

5 महीने पहले हाइब्रिड वर्क मॉडल में किया था बदलाव


5 महीने पहले कंपनी ने हाइब्रिड वर्क मॉडल में बदलाव किया था, जिसमें कर्मचारियों को सप्ताह में 3 दिन ऑफिस आने के लिए कहा गया था। नाम न बताने की शर्त पर एक कर्मचारी ने कहा, "एचआर ने इस सप्ताह से कुछ टीम्स को ईमेल के जरिए इस अपडेट के बारे में बताना शुरू कर दिया है और यह पहले से ही प्रभावी है। निर्धारित छुट्टियां खत्म हो जाने के बाद, इससे सैलरी में कटौती हो सकती है।"

देश की टॉप 3 IT कंपनियों में से 2 में Q1 में घटे 9988 कर्मचारी, एक ने देखी 5452 की वृद्धि

HCL Tech में एंप्लॉयीज के पास कितनी छुट्टियां

वर्तमान में HCLTech के वे कर्मचारी जो 3 साल से कम समय से कंपनी के साथ हैं, उन्हें 18 सालाना छुट्टियां और एक पर्सनल छुट्टी मिलती है। कंपनी के साथ 3 साल से अधिक समय से काम कर रहे कर्मचारियों को लगभग 20 सालाना छुट्टियां और 2 पर्सनल छुट्टी मिलती हैं। मनीकंट्रोल के सवालों का जवाब देते हुए, HCLTech के प्रवक्ता ने कहा, "हमारी हाइब्रिड वर्क पॉलिसी फ्लेक्सिबिलिटी प्रदान करती है, जहां मिडिल और सीनियर लेवल मैनेजमेंट के लोग सप्ताह में 3 दिन ऑफिस से काम करने की व्यवस्था का पालन करते हैं। अन्य सभी कर्मचारी क्लाइंट प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए आवश्यक कार्य व्यवस्था का पालन करते हैं और इसे संबंधित मैनेजर्स प्लान करते हैं।"

Google Maps के रेट कट के बाद Ola Maps ने पेश की नई प्राइसिंग, हर महीने 50 लाख फ्री API कॉल समेत और क्या शामिल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।