Get App

Hindustan Unilever ने Minimalist में खरीदी 90% हिस्सेदारी, 2955 करोड़ रुपये में हुई डील

Minimalist ने लगभग तीन वर्षों की अवधि में अपने वैल्यूएशन को लगभग 630 करोड़ रुपये (लगभग $7.5 करोड़) से बढ़ाकर 3000 करोड़ रुपये ($35 करोड़) कर लिया है, जो मुख्य रूप से बढ़ते रेवेन्यू और स्टेबल प्रोफाइल के कारण है। यह डील हाल के वर्षों में डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (D2C) स्पेस में सबसे बड़े सौदों में से एक है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 22, 2025 पर 6:47 PM
Hindustan Unilever ने Minimalist में खरीदी 90% हिस्सेदारी, 2955 करोड़ रुपये में हुई डील
FMCG कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड ने स्किनकेयर स्टार्टअप Minimalist में 90.5 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है।

FMCG कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (Hindustan Unilever) ने स्किनकेयर स्टार्टअप Minimalist में 90.5 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। यह डील 2955 करोड़ रुपये में हुई। कंपनी ने आज 22 जनवरी को तिमाही नतीजों की घोषणा करते हुए यह जानकारी दी। मनीकंट्रोल ने सबसे पहले 3 जनवरी को जयपुर स्थित Minimalist को खरीदने के HUL के सौदे के बारे में बताया था।

Hindustan Unilever ने डील पर क्या कहा?

कंपनी ने कहा, "HUL बिजनेस में 90.5 फीसदी हिस्सेदारी सेकंडरी बायआउट्स (और प्राइमरी कैपिटल निवेश) के माध्यम से ₹2955 करोड़ की प्री-मनी एंटरप्राइज वैल्यू पर अधिग्रहित करेगा।" बयान में यह भी जोड़ा गया कि डील ट्रांजेक्शन डॉक्यूमेंट के अनुसार एडजस्टमेंट के अधीन है।

सेकेंडरी ट्रांजेक्शन के माध्यम से कंपनी पीक XV पार्टनर्स और अन्य सहित मौजूदा निवेशकों से कंपनी में 90.5 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। HUL के बयान में कहा गया है, "ट्रांजेक्शन डॉक्यूमेंट्स में तय शर्तों के अनुसार शेष 9.5 फीसदी हिस्सेदारी फाउंडर्स से दो साल में हासिल की जाएगी।" कंपनी की स्थापना दो भाइयों राहुल यादव और मोहित यादव ने की थी, जो आंत्रप्रेन्योर हैं और अभी कंपनी को चलाते रहेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें