FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने आज 6 जून को अपनी मैनेजमेंट कमेटी में अहम बदलाव किया है। कंपनी ने वर्तमान चीफ डिजिटल ऑफिसर अरुण नीलकांतन को कस्टमर डेवलपमेंट का एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर किया है। नीलकांतन की यह नियुक्ति 1 जुलाई 2024 से प्रभावी होगी। बता दें कि HUL के शेयरों में आज पिछले तीन दिनों से जारी तेजी थम गई। कंपनी के शेयरों में आज 2.04 फीसदी की गिरावट आई है और यह स्टॉक BSE पर 2549.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 5.99 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार अरुण नीलकांतन, केदार लेले की जगह लेंगे।
