Get App

HUL की अब नए सेग्मेंट में होगी एंट्री, बेचेगी हेल्थ और वेलनेस प्रोडक्ट, इतने करोड़ में हुआ सौदा

एफएमसीजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी हिंदुस्तान यूनीलीवर (HUL) ने आज हेल्थ एंड वेलबीइंग कैटेगरी में प्रवेश का ऐलान किया है। इसके लिए यह OZiva (Zywie Ventures Private Limited) और Wellbeing Nutrition (Nutritionalab Private Limited) में निवेश करेगी

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 08, 2022 पर 6:18 PM
HUL की अब नए सेग्मेंट में होगी एंट्री, बेचेगी हेल्थ और वेलनेस प्रोडक्ट, इतने करोड़ में हुआ सौदा
भारत का 'Health & Wellness' मार्केट तेजी से बढ़ रहा है और अभी यह 30 हजार करोड़ रुपये का बाजार है।

एफएमसीजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी हिंदुस्तान यूनीलीवर (HUL) अब स्वास्थ्य और फिटनेस के सेग्मेंट में भी प्रवेश करेगी। कंपनी ने आज 8 दिसंबर को हेल्थ एंड वेलबीइंग कैटेगरी में प्रवेश का ऐलान किया है। इसके लिए यह OZiva (Zywie Ventures Private Limited) और Wellbeing Nutrition (Nutritionalab Private Limited) में निवेश करेगी। दोनों कंपनियों में एचयूएल 334.28 करोड़ रुपये निवेश करेगी और सौदा अगले एक से तीन महीने में पूरा होने की संभावना है। कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी गई जानकारी में कहा है कि भारत का 'Health & Wellness' मार्केट तेजी से बढ़ रहा है और अभी यह 30 हजार करोड़ रुपये का बाजार है।

OZiva में 51% हिस्सेदारी खरीदेगी HUL

एचयूएल OZiva (Zywie Ventures Private Limited) की 51 फीसदी हिस्सेदारी 264.28 करोड़ रुपये में खरीदेगी। शेयर बाजारों को भेजी गई जानकारी के मुताबिक शेष 49 फीसदी हिस्सेदारी एचयूएल 36 महीने के बाद खरीदेगी। हालांकि इसके लिए वैल्यूएशन का नियम पहले ही तय हो जाएगा। OZiva पौधों पर आधारित एक वेलनेस ब्रांड है जो लाइफस्टाइल प्रोटीन, महिलाओं के स्वास्थ्य और बाल के लिए और ब्यूटी सप्लीमेंट्स बेचती है। एचयूएल का कहना है कि OZiva की मौजूदा टीम को हटाया नहीं जाएगा और यह बोर्ड में शामिल होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें