भारत और यूरोपियन यूनियन ने अपने बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लागू होने से लेकर 5 साल तक के समय के लिए एक-दूसरे को मोस्ट-फेवर्ड-नेशन (MFN) ट्रीटमेंट देने पर सहमति जताई है। भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच ट्रेड डील (मुक्त व्यापार समझौता) जनवरी 2026 में हुई। डील को ‘मदर ऑफ ऑल डील’ कहा जा रहा है। इसके तहत भारत के 93 प्रतिशत निर्यात को 27 देशों के इस समूह में ड्यूटी-फ्री एंट्री मिलेगी। वहीं, यूरोपियन यूनियन से भारत में आने वाली लग्जरी कारें और वाइन सस्ती होने की संभावना है। यह समझौता दो दशकों से अधिक समय तक चली बातचीत के बाद हुआ है।
