Get App

गुरुग्राम के मानेसर में बनेगा भारत का पहला डिज्नीलैंड, 500 एकड़ में होगा मेगा प्रोजेक्ट

देश में एंटरटेनमेंट और टूरिज्म के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मानेसर में देश का पहला डिज्नीलैंड-स्टाइल थीम पार्क बनाने की योजना का ऐलान किया है। यह मेगा प्रोजेक्ट 500 एकड़ क्षेत्र में फैला होगा और इसे हरियाणा की इकोनॉमी और सांस्कृतिक पहचान को बदलने वाला बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा, “यह एंटरटेनमेंट हब हरियाणा ही नहीं, पूरे देश को आर्थिक, सांस्कृतिक और सामाजिक लाभ देगा

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jul 04, 2025 पर 3:55 PM
गुरुग्राम के मानेसर में बनेगा भारत का पहला डिज्नीलैंड, 500 एकड़ में होगा मेगा प्रोजेक्ट
हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने इसे हरियाणा की इकोनॉमी और संस्कृति के लिए "गेम-चेंजर" बताया है

देश में एंटरटेनमेंट और टूरिज्म के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मानेसर में देश का पहला डिज्नीलैंड-स्टाइल थीम पार्क बनाने की योजना का ऐलान किया है। एचटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह मेगा प्रोजेक्ट 500 एकड़ क्षेत्र में फैला होगा और इसे हरियाणा की इकोनॉमी और सांस्कृतिक पहचान को बदलने वाला बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा, “यह एंटरटेनमेंट हब हरियाणा ही नहीं, पूरे देश को आर्थिक, सांस्कृतिक और सामाजिक लाभ देगा।” यह ऐलान केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ हुई चर्चा के बाद की गई।

प्रोजेक्ट का जगह और महत्व

यह थीम पार्क कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे और हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर के पास बनेगा। इसके साथ ही यह गुरुग्राम के कॉरपोरेट हब और आने वाले 1,000 एकड़ के ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट से भी जुड़ा होगा। इस इलाके को इसके बेहतरीन कनेक्टिविटी और बाजार की संभावनाओं को ध्यान में रखकर चुना गया है।

डिज्नी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। हालांकि अधिकारियों ने कहा है कि प्रारंभिक स्तर पर जमीन चिन्हित करने और योजना तैयार करने का काम शुरू हो चुका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें