Get App

Fiscal Deficit: देश का राजकोषीय घाटा अगस्त तक 5.41 लाख करोड़ रुपये रहा, सालाना टारगेट के 32.6% पर पहुंचा

देश का फिस्कल डेफिसिट (Fiscal Deficit) मौजूदा वित्त वर्ष की अप्रैल-अगस्त अवधि तक 5.41 लाख करोड़ रुपये रहा, जो इस वित्त वर्ष के कुल लक्ष्य का 32.6 फीसदी है

Translated By: Vikrant singhअपडेटेड Sep 30, 2022 पर 7:27 PM
Fiscal Deficit: देश का राजकोषीय घाटा अगस्त तक 5.41 लाख करोड़ रुपये रहा, सालाना टारगेट के 32.6% पर पहुंचा
Fiscal Deficit पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 31.1% पर था

देश का फिस्कल डेफिसिट (Fiscal Deficit) मौजूदा वित्त वर्ष की अप्रैल-अगस्त अवधि तक 5.41 लाख करोड़ रुपये रहा, जो इस वित्त वर्ष के कुल लक्ष्य का 32.6 फीसदी है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 31.1 फीसदी था। फिस्कल डेफिसिट सरकार की कुल कमाई और उसके कुल खर्च के बीच के अंतर और सरकार के बाजार से लिए गए कर्ज की स्थिति को बताता है। फिस्कल डेफिसिट को राजकोषीय घाटा भी कहते हैं।

सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल-अगस्त अवधि के दौरान सरकार की नेट टैक्स रिसिप्ट्स बढ़कर 8.48 लाख करोड़ रुपये। यह वित्त वर्ष 2023 के कुल बजट अनुमान का 37.2 फीसदी है। जो पिछले साल की इसी अवधि नेट टैक्स रिसिप्ट्स 8.09 करोड़ रुपये रहा था और यह कुल बजटीय अनुमान का 40.9 फीसदी था।

टैक्स कलेक्शन इस वित्त वर्ष में अभी तक 7 लाख करोड़ रुपये रहा, जो कुल बजटीय अनुमान का 36.2 फीसदी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें