भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (India Forex Reserves) में की लगातार दो हफ्तों तक बढ़ोतरी के बाद पिछले हफ्ते गिरावट आई है। हालांकि अभी भी देश का विदेशी मुद्रा भंडार 600 अरब डॉलर से अधिक बना हुआ है। रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 3 जून 2022 को समाप्त हुए हफ्ते में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार करीब 30.6 करोड़ डॉलर घटकर 601.057 अरब डॉलर रहा। इससे पिछले हफ्ते में यह आंकड़ा 601.363 अरब डॉलर का था।
