IIP Data: देश का औद्योगिक उत्पादन जुलाई में घटकर 2.4% पर आया, जून में 12.3% था आंकड़ा

IIP Data: देश की औद्योगिक प्रोथ जुलाई में घटकर 2.4 फीसदी पर आ गई है, जो इसके पहले जून महीने में 12.3 फीसदी रही

अपडेटेड Sep 12, 2022 पर 6:35 PM
औद्योगिक ग्रोथ को इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रिल प्रोडक्शन (IIP) के जरिए मापा जाता है

देश का औद्योगिक उत्पादन (Industrial Production) जुलाई में घटकर 2.4 फीसदी पर आ गई है, जो इसके पहले जून महीने में 12.7 फीसदी रही। औद्योगिक उत्पादन को इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रिल प्रोडक्शन (IIP) के जरिए नापा जाता है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने सोमवार 12 सितंबर को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी। एक साल पहले जुलाई 2021 के दौरान IIP में 11.5 फीसदी की तेजी देखी गई थी।

जुलाई के आईआईपी आंकड़ों एक्सपर्ट्स के अनुमान से कम रहे हैं। मनीकंट्रोल की तरफ से 17 अर्थशास्त्रियों के बीच कराए गए एक पोल में जुलाई में IIP आंकड़े के सुस्त होकर 4.1 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया था।

आंकड़ों के अनुसार, जुलाई 2022 में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का उत्पादन 3.2 फीसदी बढ़ा। इसके अलावा बिजली उत्पादन में भी 2.3 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई, जबकि माइनिंग सेक्टर में जुलाई के दौरान 3.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।


पिछले साल मई में लो बेस इफेक्ट के चलते औद्योगिक उत्पादन (IIP) 19.6 फीसदी की दर से बढ़ा था और तब से इसमें लगातार सुस्ती दर्ज की जा रही है।

यह भी पढ़ें- महंगाई के मोर्चे पर फिर लगा झटका, अगस्त में खुदरा महंगाई 6.7% से बढ़कर 7% रही

साल 2020 की सितंबर तिमाही के दौरान कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते देश के अधिकतर हिस्से लॉकडाउन की चपेट में थे और आर्थिक गतिविधियां काफी कम हो गई थी। ऐसे में मई 2021 में कम बेस इफेक्ट के चलते औद्योगिक उत्पादन में काफी बड़ी ग्रोथ दर्ज की गई। हालांकि इस ऊंची ग्रोथ ने इस साल के आईआईपी आंकड़ों के लिए एक लो इफेक्ट बना दिया है।

IIP आंकड़ों को आप विस्तार से नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं-

जुलाई 2022 जून 2022 जुलाई 2021
IIP ग्रोथ 2.4% 12.7% (संशोधित) 11.5%
    माइनिंग -3.39% 7.8% 19.5%
    मैन्युफैक्चरिंग 3.2% 13.0% 10.5%
   इलेक्ट्रिसिटी 2.3% 16.4% 11.1%
उपयोग के आधार पर वर्गीकरण
प्राइमरी गुड्स 2.5% 13.8% 12.4%
कैपिटल गुड्स 5.8% 29.1% 30.3%
इंटरमीडिएड गुड्स 3.6% 10.5% 14.6%
इंफ्रास्ट्रक्चर गुड्स 3.9% 9.3% 12.3%
कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 2.4% 25.1% 19.4%
कंज्यूमर नॉन-ड्यूरेबल्स -2% 3% -2.3%

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।