Get App

चाइनीज मोबाइल कंपनियों को बड़ा झटका देने की तैयारी में सरकार, ₹12,000 से कम कीमत वाले सेगमेंट में हो सकती हैं बैन

भारत सरकार के इस कदम से शाओमी (Xiaomi) जैसी चाइनीज कंपनियों को बड़ा झटका लग सकता है, जो बजट स्मार्टफोन बेचने में नंबर 1 कंपनी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 08, 2022 पर 6:33 PM
चाइनीज मोबाइल कंपनियों को बड़ा झटका देने की तैयारी में सरकार, ₹12,000 से कम कीमत वाले सेगमेंट में हो सकती हैं बैन
चाइनीज कंपनियों को बैन करने से देश की घरेलू मोबाइल कंपनियों के बिजनेस में नई जान आ सकती है

भारत सस्ते मोबाइल फोन सेगमेंट में चीन की स्मार्टफोन कंपनियों (Chinese Smartphone Companies) को बैन करने की तैयारी कर रहा है। इस कदम से देश की घरेलू मोबाइल कंपनियों के बिजनेस में नई जान आ सकती है। न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग ने अज्ञात सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत सरकार 12,000 रुपये (करीब 150 डॉलर) से कम कीमत वाले मोबाइल फोन सेगमेंट में चीन की स्मार्टफोन कंपनियों को प्रतिबंधित कर सकती है। इस कदम से शाओमी (Xiaomi) जैसी चाइनीज कंपनियों को बड़ा झटका लग सकता है, जो इस सेगमेंट की सबसे बड़ी कंपनी है।

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि भारत सरकार चाइनीज स्मार्टफोन कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने के लिए किसी नीति का ऐलान करेगी या वह अनौपचारिक रास्तों का इस्तेमाल करेगी। इस योजना की चर्चा ऐसे समय में आई है, जब देश में लगातार ऐसी चिंताएं बढ़ रही हैं चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड्स, ने भारतीय कंपनियों के लिए बाजार में जगह ही नहीं छोड़ी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें