Get App

इंडिया से स्पेन को पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स का एक्सपोर्ट सितंबर में 46000 फीसदी बढ़ा

इंडिया ने सितंबर 2024 में स्पेन को 11 लाख डॉलर मूल्य के पेट्रोलियम प्रोडेट्स का एक्सपोर्ट किया था। इस साल सितंबर में यह 51.3 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया। महीना दर महीना आधार पर यह उछाल 61,000 फीसदी से ज्यादा है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Nov 06, 2025 पर 3:36 PM
इंडिया से स्पेन को पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स का एक्सपोर्ट सितंबर में 46000 फीसदी बढ़ा
इंडिया से स्पेन को पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स के एक्सपोर्ट में उछाल में कॉम्पटिटिव रिफाइनिंग मार्जिन, फेवरेबल फ्रेट इकोनॉमिक्स और यूरोपीय सप्लाई चेन में बदलाव का हाथ है।

इंडियन रिफाइनरी कंपनियों के लिए स्पेन नया ठिकाना बन गया है। सितंबर में स्पेन को पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स के एक्सपोर्ट में बड़ा उछाल आया। पिछले साल सितंबर के मुकाबले यह 46,000 फीसदी ज्यादा रहा। हालांकि, नीदरलैंड्स जैसे पुराने यूरोपीय खरीदार देशों को सितंबर में निर्यात 36 फीसदी घटा। ऑफिशियल डेटा के मनीकंट्रोल के एनालिसिस से यह जानकारी मिली है।

सितंबर में स्पेन को 51 करोड़ डॉलर का निर्यात

इंडिया ने सितंबर 2024 में स्पेन को 11 लाख डॉलर मूल्य के पेट्रोलियम प्रोडेट्स का एक्सपोर्ट किया था। इस साल सितंबर में यह 51.3 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया। महीना दर महीना आधार पर यह उछाल 61,000 फीसदी से ज्यादा है। ग्लोबल ट्रेड रिसर्च एनिशिएटिव (GTRI) के अजय श्रीवास्तव ने बताया कि इंडियन रिफाइनिंग कंपनियां आईबेरिया और दक्षिणी यूरोप में मिड-डिस्टिलेट्स और एविएशन फ्यूल की बढ़ती मांग का फायदा उठा रही हैं।

इन वजहों से स्पेन को बढ़ा ऑयल का एक्सपोर्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें