Get App

India EU Trade Deal: भारत में सस्ती होंगी मर्सिडीज, BMW, रेनो की गाड़ियां! टैरिफ को 110% से घटकर 40% करने का प्लान

India EU Trade Deal: भारत EU से आयात होने वाली कारों पर टैरिफ 110% से घटाकर 40% करने की तैयारी में है। इससे Mercedes, BMW और Renault की गाड़ियां सस्ती हो सकती हैं और ऑटो सेक्टर में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jan 25, 2026 पर 8:54 PM
India EU Trade Deal: भारत में सस्ती होंगी मर्सिडीज, BMW, रेनो की गाड़ियां! टैरिफ को 110% से घटकर 40% करने का प्लान
भारत का कार बाजार मुख्य रूप से Suzuki Motor, Mahindra और Tata के कब्जे में है।

India EU Trade Deal: यूरोपियन यूनियन (EU) से आयात होने वाली कारों पर भारत सरकार बड़ी टैक्स राहत दे सकती है। हिंदुस्तान टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अभी यूरोपीय बाजार से आने वाली कारों पर 110% टैरिफ लगता है। इसे घटाकर 40% करने की तैयारी है।

यह भारत के विशाल ऑटो बाजार को खोलने की दिशा में अब तक का सबसे बड़ा कदम हो सकता है। दोनों पक्ष एक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के बेहद करीब पहुंच चुके हैं, जिसका ऐलान मंगलवार को होने की उम्मीद है।

शुरुआती राहत किन कारों को मिलेगी

सूत्रों के मुताबिक, मोदी सरकार ने EU के 27 देशों से आने वाली सीमित संख्या में कारों पर इंपोर्ट ड्यूटी तुरंत घटाने पर सहमति दी है। यह कटौती उन कारों पर लागू होगी, जिनकी इंपोर्ट कीमत 15,000 यूरो (करीब $17,739) से ज्यादा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें