Get App

इस सदी के अंत में चीन-अमेरिका नहीं, भारत होगा दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी: CEBR

भारत 2032 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। वहीं इस सदी के अंत तक चीन और अमेरिका दोनों को पीछे छोड़ "दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति" बन जाएगा। सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च (CEBR) ने 27 दिसंबर को जारी एक रिपोर्ट में यह बात कही। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत 2024 से 2028 के दौरान औसतन 6.5 प्रतिशत की 'मजबूत आर्थिक ग्रोथ' को बनाए रखेगा

Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 28, 2023 पर 7:55 AM
इस सदी के अंत में चीन-अमेरिका नहीं, भारत होगा दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी: CEBR
CEBR ने कहा कि भारत 2027 तक जर्मनी को पीछे छोड़कर चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा

भारत 2032 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। वहीं इस सदी के अंत तक चीन और अमेरिका दोनों को पीछे छोड़ "दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति" बन जाएगा। सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च (CEBR) ने 27 दिसंबर को जारी एक रिपोर्ट में यह बात कही। CEBR ने अपनी 'वर्ल्ड इकोनॉमिक लीग टेबल 2024' रिपोर्ट में कहा है कि भारत 2024 से 2028 के दौरान औसतन 6.5 प्रतिशत की 'मजबूत आर्थिक ग्रोथ' को बनाए रखेगा। इस रफ्तार के चलते देश 2027 में जर्मनी को पीछे छोड़कर चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा और 2032 तक जापान को पीछे छोड़कर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

रिपोर्ट में कहा गया है, 'भारत की बड़ी और युवा आबादी, बढ़ता मध्यम वर्ग, गतिशील उद्यमी क्षेत्र और बढ़ते ग्लोबल आर्थिक एकीकरण जैसे पहलुओं के चलते भारत को अपनी आर्थिक ग्रोथ बनाए रखने में मदद मिलेगी।"

CEBR ने हालांकि भारत के लिए चेतावनी की एक रेखा भी खींची। रिपोर्ट में कहा गया कि देश को 'गरीबी में कमी, असमानता, ह्यूमन कैपिटल और इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार और पर्यावरणीय स्थिरता' जैसी चुनौतियों का सामना करना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें