India's Top Business News Site: कारोबारी खबरों के लिए जितने भी डिजिटल प्लेटफॉर्म हैं, उसमें मनीकंट्रोल (Moneycontrol) टॉप पर बना हुआ है। इस मामले में द इकनॉमिक टाइम्स (The Economic Times) काफी पीछे छूट गई है। इसने डिजिटल के सभी मानकों पर इसे पछाड़ा है जैसे कि यूनिक विजिटर्स (UVs), पेज व्यूज (PVs) और टाइम स्पेंट मिनट्स। इंडिया कॉमस्कोर एमएमएक्स (India ComScore MMX) के फरवरी के आंकड़ों से इसका खुलासा हुआ है। इसे लेकर मनीकंट्रोल के एमडी नलिन मेहता ने कहा कि डिजिटल बिजनेस न्यूज के मामले में हर एक मानक पर मनीकंट्रोल ने अपना दबदबा कायम रखा है और यह मनीकंट्रोल की टॉप क्लास जर्नलिज्म पर फोकस का नतीजा है। उन्होंने मनीकंट्रोल पर भरोसे को लेकर सभी रीडर्स को धन्यवाद कहा है।
