Get App

अब दवा को भी तरसेगा पाकिस्तान? भारत ने पड़ोसी देश को एक्सपोर्ट होने वाले सभी फार्मा उत्पादों की मांगी 'अर्जेंट' लिस्ट

भारत सरकार ने फार्मास्युटिकल्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया (Pharmexcil) से पाकिस्तान को एक्सपोर्ट की जाने वाली सभी दवाओं और फार्मा उत्पादों की एक पूरी लिस्ट तुरंत तैयार करने के निर्देश दिए हैं। यह निर्देश केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स मिनिस्ट्री के तहत आने वाले डिपार्टमेंट ऑफ फार्मास्युटिकल्स (DoP) ने दिया है

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 29, 2025 पर 10:47 AM
अब दवा को भी तरसेगा पाकिस्तान? भारत ने पड़ोसी देश को एक्सपोर्ट होने वाले सभी फार्मा उत्पादों की मांगी 'अर्जेंट' लिस्ट
पाकिस्तान, भारत के फार्मास्युटिकल एक्सपोर्ट मार्केट में 219 देशों में 38वें स्थान पर है

पहलगाम में हुए कायरना आतंकी हमले के बाद भारत अब पाकिस्तान के साथ सभी तरह के व्यापार बंद करने की राह पर है। इसी कड़ी में भारत सरकार ने फार्मास्युटिकल्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया (Pharmexcil) से पाकिस्तान को एक्सपोर्ट की जाने वाली सभी दवाओं और फार्मा उत्पादों की एक पूरी लिस्ट तुरंत तैयार करने के निर्देश दिए हैं। यह निर्देश केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स मिनिस्ट्री के तहत आने वाले डिपार्टमेंट ऑफ फार्मास्युटिकल्स (DoP) ने दिया है।

एक सीनियर सरकारी अधिकारी ने हमारे सहयोगी Nesw18 को बताया, “हमने पाकिस्तान को भेजे जाने वाले दवाओं और उत्पादों की लिस्ट मांगी है। हम यह जानना चाहते हैं कि हम पाकिस्तान को क्या-क्या भेज रहे हैं। फार्मेक्सिल (Pharmexcil) इस पर काम कर रहा है और जल्द ही जानकारी साझा करेगा।”

यह कदम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उठाया गया है, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी। भारत ने इस हमले के लिए पाकिस्तान पर सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है और इसके जवाब में कई कड़े कदम उठाए हैं। वहीं, पाकिस्तान ने इन आरोपों को नकारते हुए भारत के खिलाफ भी जवाबी कार्रवाई करते हुए व्यापारिक रिश्तों को तोड़ने का फैसला लिया है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, डिपार्टमेंट ऑफ फार्मास्युटिकल्स (DoP) ने पाकिस्तान को एक्सपोर्ट की जाने वाली दवाओं और फार्मा उत्पादों की लिस्ट को 'अर्जेंट' आधार पर मांगा है। फार्मेक्सिल के आंकड़ों के मुताबिक, पाकिस्तान भारत के फार्मास्युटिकल एक्सपोर्ट मार्केट में 219 देशों में 38वें स्थान पर है। वित्त वर्ष 2023 में भारत ने पाकिस्तान को 19.14 करोड़ डॉलर का फार्मा एक्सपोर्ट किया था, जबकि वित्त वर्ष 2024 में यह आंकड़ा 17.65 करोड़ डॉलर रहा। ताजा आंकड़ों के मुताबिक दोनों देशों के बीच फार्मा व्यापार लगभग 20 करोड़ डॉलर का है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें