Get App

India-US Trade Deal: भारत ने अमेरिकी मंत्री के दावे को किया खारिज, कहा- 2025 में PM मोदी और ट्रंप की 8 बार हुई बात

India-US Trade Deal: अमेरिकी कॉमर्स सेक्रेटरी ने दावा किया था कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील इसलिए नहीं हो पाई क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी ने खुद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को फोन नहीं किया। लटनिक ने यह भी कहा कि जिन शर्तों पर ट्रेड डील को अंतिम रूप दिया जाने वाला था, वे अब टेबल पर नहीं हैं

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jan 10, 2026 पर 8:47 AM
India-US Trade Deal: भारत ने अमेरिकी मंत्री के दावे को किया खारिज, कहा- 2025 में PM मोदी और ट्रंप की 8 बार हुई बात
भारत दो पूरक अर्थव्यवस्थाओं के बीच आपसी फायदे वाले व्यापार समझौते में दिलचस्पी रखता है।

भारत ने ट्रेड डील न हो सकने पर अमेरिकी कॉमर्स सेक्रेटरी हॉवर्ड लटनिक की टिप्पणियों को सिरे से खारिज कर दिया है। लटनिक ने दावा किया था कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता इसलिए नहीं हो पाया क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन नहीं किया। इन टिप्पणियों पर जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "हमने ये टिप्पणियां देखी हैं। भारत और अमेरिका पिछले साल 13 फरवरी से ही द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत करने के लिए प्रतिबद्ध थे। तब से, दोनों पक्षों ने एक संतुलित और आपसी फायदे वाले व्यापार समझौते पर पहुंचने के लिए कई दौर की बातचीत की है।"

MEA ने कहा, "कई मौकों पर हम समझौते के काफी करीब थे। सामने आई टिप्पणियों में इन चर्चाओं को जिस तरह से बताया गया है, वह सही नहीं है।" जायसवाल ने कहा कि भारत दो पूरक अर्थव्यवस्थाओं के बीच आपसी फायदे वाले व्यापार समझौते में दिलचस्पी रखता है और इसे अंतिम रूप देने की उम्मीद कर रहा है।संयोग से पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने 2025 के दौरान 8 बार फोन पर बात की है, जिसमें हमारी व्यापक साझेदारी के अलग-अलग पहलुओं पर चर्चा हुई।"

लटनिक ने पॉडकास्ट में किया था दावा

अमेरिकी कॉमर्स सेक्रेटरी ने एक पॉडकास्ट में दावा किया था कि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील इसलिए नहीं हो पाई क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन नहीं किया। लटनिक, ऑल-इन पॉडकास्ट में बोल रहे थे। इसे सिलिकॉन वैली के 4 वेंचर कैपिटलिस्ट और एंटरप्रेन्योर्स ने होस्ट किया था। लटनिक ने कहा कि उन्होंने पहले दूसरे देशों के साथ निगोशिएशन किया क्योंकि वह मानते थे कि भारत के साथ तो डील पहले हो ही जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें