Get App

क्रिप्टोकरेंसी को GST के दायरे में लाने पर विचार कर रही सरकार, अगले हफ्ते जीएसटी काउंसिल की बैठक में होगी अहम चर्चा

केंद्र सरकार की एक समिति क्रिप्टोकरेंसी पर GST (गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) लगाने पर विचार कर रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 22, 2022 पर 11:26 PM
क्रिप्टोकरेंसी को GST के दायरे में लाने पर विचार कर रही सरकार, अगले हफ्ते जीएसटी काउंसिल की बैठक में होगी अहम चर्चा
क्रिप्टोकरेंसी पर गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स लगाने की तैयारी कर रही सरकार

भारत सरकार क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) पर GST (गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) लगाने का फैसला ले सकती है। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, अगले हफ्ते होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक में क्रिप्टोकरेंसी पर जीएसटी लगाने पर विचार किया जा सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जीएसटी काउंसिल की बैठक में जीएसटी का दायरा बढ़ाने और वर्चुअल डिजिटल एसेट्स को इस टैक्स के दायरे में प्रभावी तरीके से लाने पर विचार किया जाएगा। जीएसटी काउंसिल की बैठक 28 जून से चढ़ीगढ़ में होने वाली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित सभी राज्यों के वित्त मंत्री भी इस बैठक में हिस्सा लेंगे।

माना जा रहा है कि जीएसटी काउंसिल क्रिप्टोकरेंसी को 28 फीसदी के सबसे ऊंचे टैक्स स्लैब के दायरे में लाने पर विचार कर सकती है। हालांकि अभी इस बारे में कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें