जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में भारत की टॉप 5 IT सर्विसेज कंपनियों में से 3 कंपनियों- TCS, HCLTech और विप्रो ने कर्मचारियों की संख्या में तिमाही आधार पर इजाफा दर्ज किया। वहीं इंफोसिस और टेक महिंद्रा ने कर्मचारियों की संख्या में कमी देखी। IT कंपनियां इस वक्त अपने AI (आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस) लक्ष्यों के हिसाब से अपने बिजनेस ऑपरेशन्स को फिर से व्यवस्थित करने में लगी हुई हैं। सबसे पहले बात करते हैं कर्मचारियों में बढ़ोतरी की।
