सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) को गेल इंडिया की ओर से गैस एलोकेशन में और कटौती का सामना करना पड़ेगा। यह कटौती 16 नवंबर से प्रभावी होगी। IGL ने स्टॉक एक्सचेंजेस को इस बारे में सूचना दी है। गेल इंडिया, डॉमेस्टिक गैस एलोकेशन के लिए नोडल एजेंसी है। एक्सचेंज फाइलिंग में IGL ने कहा, "कंपनी को रिवाइज्ड डॉमेस्टिक गैस एलोकेशन पिछले एलोकेशन से लगभग 20 प्रतिशत कम है, जिसका कंपनी की प्रॉफिटेबिलिटी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।"
