IndusInd Bank Q3 Results : इंडसइंड बैंक ने आज 18 जनवरी को मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 17.1 फीसदी बढ़कर 2,301 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में बैंक को 1,963.64 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। वहीं, दिसंबर तिमाही में बैंक की एसेट क्वालिटी बेहतर बनी हुई है। बैंक ने बाजार बंद होने के बाद नतीजे जारी किए हैं। इंडसइंड बैंक के शेयरों में आज 1.71 फीसदी की गिरावट आई है और यह 1,615.75 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।
