Get App

IIP growth: चार महीने के हाई पर इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन, मैन्युफैक्चरिंग के साथ माइनिंग-पावर सेक्टर में दिखा उछाल

IIP growth:जुलाई 2025 में देश की इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन 3.5% बढ़ी, जो चार महीने का उच्चतम स्तर है। माइनिंग और पावर सेक्टर में सुधार से यह ग्रोथ आई है, जबकि मैन्युफैक्चरिंग में भी सुधार दिखा। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Aug 28, 2025 पर 4:38 PM
IIP growth: चार महीने के हाई पर इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन, मैन्युफैक्चरिंग के साथ माइनिंग-पावर सेक्टर में दिखा उछाल
मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में भी धीरे-धीरे सुधार देखने को मिला।

जुलाई में इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन (IIP) 3.5% बढ़ा, जबकि जून में यह ग्रोथ केवल 1.5% रही थी। सरकार ने 28 अगस्त को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी। यह बढ़ोतरी आठ कोर इंडस्ट्रीज के प्रदर्शन के उलट रही, जिनका IIP में 40% वेटेज है। जुलाई में कोर सेक्टर की वृद्धि घटकर 2% रही, जबकि जून में यह 2.2% थी। इनमें से चार इंडस्ट्री में गिरावट देखने को मिली।

स्टील और सीमेंट इंडस्ट्रीज ने मजबूत प्रदर्शन किया। स्टील उत्पादन 12.8% बढ़ा, जो पिछले 21 महीनों की सबसे तेज वृद्धि है, जबकि सीमेंट उत्पादन 11.7% बढ़ा, जो चार महीने का उच्च स्तर है। बिजली उत्पादन भी 0.5% की मामूली बढ़त के साथ फिर से ग्रोथ में आया।

अप्रैल 2024 से IIP ग्रोथ

महीना IIP ग्रोथ (YoY)
अप्रैल 2024 5%
मई 6%
जून 5%
जुलाई 5%
अगस्त 0
सितंबर 3%
अक्तूबर 4%
नवंबर 5%
दिसंबर 4%
जनवरी 2025 5%
फरवरी 2.7%
मार्च 3.9%
अप्रैल 2.6%
मई 1.9%
जून 1.5%
जुलाई 3.5%

हालांकि, व्यापक सूचकांक अब भी दबाव में है। एक्सपोर्ट-ओरिएंटेड मैन्युफैक्चरर्स के लिए अनिश्चितता बढ़ गई है क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 27 अगस्त से भारतीय वस्तुओं पर 50% टैरिफ लागू कर दिया है। इससे मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उत्पादन पर असर पड़ सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें