Get App

जुलाई में 7.44% दर के साथ अपने चरम पर पहुंची महंगाई, अब धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद: फाइनेंस सेक्रेटरी

भारत में महंगाई (Inflation) 15 महीनों के उच्च-स्तर पर पहुंचने के साथ ही अपने चरम पर पहुंच गई है और यहां से अब इसके धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद है। फाइनेंस सेक्रेटरी टीवी सोमनाथन ने गुरुवार 17 अगस्त को ये बातें कहीं। भारत सरकार की ओर से 14 अगस्त को जारी हालिया आंकड़ों के मुताबिक, देश की खुदरा महंगाई (Retail Inflation) जुलाई में बढ़कर 7.44 फीसदी रही

Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 17, 2023 पर 2:55 PM
जुलाई में 7.44% दर के साथ अपने चरम पर पहुंची महंगाई, अब धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद: फाइनेंस सेक्रेटरी
फाइनेंस सेक्रेटरी टीवी सोमनाथन ने कहा कि सरकार तेल की कीमतें बढ़ने से चिंतित नहीं है

भारत में महंगाई (Inflation) 15 महीनों के उच्च-स्तर पर पहुंचने के साथ ही अपने चरम पर पहुंच गई है और यहां से अब इसके धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद है। फाइनेंस सेक्रेटरी टीवी सोमनाथन ने गुरुवार 17 अगस्त को ये बातें कहीं। भारत सरकार की ओर से 14 अगस्त को जारी हालिया आंकड़ों के मुताबिक, देश की खुदरा महंगाई (Retail Inflation) जुलाई में बढ़कर 7.44 फीसदी रही। यह अर्थशास्त्रियों की ओर से जताए गए 6.6 फीसदी के अनुमान से कही अधिक था। इसके अलावा यह पिछले 5 महीनों में पहली बार था जब महंगाई दर, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से तय 2 से 6% के दायरे से अधिक रही।

सोमनाथन ने मनीकंट्रोल को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि सरकार मंहगाई पर लगाम लगाने के लिए और कदम उठाती रहेगी लेकिन किसी भी तरह की त्वरित प्रतिक्रिया से बचें।

बाजार और आरबीआई जुलाई में महंगाई दर में उछाल के लिए पहले से तैयार थे। RBI ने 10 अगस्त को सितंबर तिमाही के लिए अपने महंगाई दर के अनुमान को एक फीसदी बढ़ाकर 6.2 फीसदी कर दिया था। हालांकि इसकी मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी ने लगातार तीसरी बार मीटिंग में रेपो रेट को 6.5 फीसदी पर बरकरार रखा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें