Infosys GST Notice: इंफोसिस के मामले में डायरेक्टरेट जनरल ऑफ GST इंटेलीजेंस (DGGI) 2017-2018 के लिए 3898 करोड़ रुपये के जीएसटी अमाउंट को लेकर प्री-शो कॉज (पूर्व-कारण बताओ) नोटिस की कार्यवाही बंद कर रहा है। इस बारे में कंपनी को कम्युनिकेशन मिल चुका है। इस सप्ताह की शुरुआत में, आईटी कंपनी इंफोसिस को कर अधिकारियों से 32,403 करोड़ रुपये का जीएसटी नोटिस मिला था। बीएसई फाइलिंग में, इंफोसिस ने कहा कि उसे जुलाई 2017 से मार्च 2022 की अवधि के लिए DGGI की ओर से जारी एक प्री-शो कॉज नोटिस मिला है और कंपनी ने उसका जवाब दे दिया है।
