Get App

तीन महीने बाद मिला Intel को अपना सीईओ, बोर्ड के पूर्व सदस्य को मिलेगी जिम्मेदारी

एनवीडिया (Nvidia) के आने से चिप कंपनी इंटेल (Intel) की बादशाहत चली गई। अब मार्केट में अपनी साख दोबारा से हासिल करने के लिए इंटेल ने बोर्ड के पूर्व सदस्य और सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में मशहूर Lip-Bu Tan को सीईओ बनाने का फैसला किया है। 65 वर्षीय टैन अगले मंगलवार को इंटेल की कमान संभालेंगे। एनवीडिया का मार्केट कैप 2.8 लाख करोड़ डॉलर है जबकि इंटेल का 9000 करोड़ डॉलर

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Mar 13, 2025 पर 9:05 AM
तीन महीने बाद मिला Intel को अपना सीईओ, बोर्ड के पूर्व सदस्य को मिलेगी जिम्मेदारी
इंटेल के सीईओ बनने के बाद टैन के लिए सेमीकंडक्टर कंपनी चलाने का पहला अनुभव नहीं होगा, और न ही इंटेल के साथ उनका पहला जुड़ाव होगा।

एनवीडिया (Nvidia) के आने से चिप कंपनी इंटेल (Intel) की बादशाहत चली गई। अब मार्केट में अपनी साख दोबारा से हासिल करने के लिए इंटेल ने बोर्ड के पूर्व सदस्य और सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में मशहूर Lip-Bu Tan को सीईओ बनाने का फैसला किया है। 65 वर्षीय टैन अगले मंगलवार को इंटेल की कमान संभालेंगे। बता दें कि इंटेल के सीईओ पैट गेलसिंगर ने दिसंबर 2024 में इस्तीफा दे दिया था और उसके तीन महीने बाद टैन को लाया जा रहा है। भारी छंटनी के बीच गेलसिंगर के जाने के बाद सीएफओ डेविड जिंस्नेर (David Zinsner) और एग्जीक्यूटिव Michelle Johnston Holthaus को अंतरिम को-सीईओ की जिम्मेदारी मिली थी। सीईओ के इस्तीफे ने यह सवाल खड़ा कर दिया था कि क्या कंपनी बच पाएगी। एनवीडिया का मार्केट कैप 2.8 लाख करोड़ डॉलर है जबकि इंटेल का 9000 करोड़ डॉलर।

संभाल चुके हैं एक और चिप कंपनी, Intel में होगी दोबारा वापसी

इंटेल के सीईओ बनने के बाद टैन के लिए सेमीकंडक्टर कंपनी चलाने का पहला अनुभव नहीं होगा, और न ही इंटेल के साथ उनका पहला जुड़ाव होगा। वह दस साल से अधिक समय तक कैडेंस डिजाइन सिस्टम्स (Cadence Design Systems) के सीईओ के रूप में काम कर चुके हैं। यह कंपनी ऐसे सॉफ्टवेयर बनाती है जो प्रोसेसर डिजाइन करने में मदद करती है। वहीं इंटेल से जुड़ाव की बात करें तो वह वर्ष 2022 में इंटेल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल हुए थे और पिछले अगस्त में उन्होंने इस्तीफा दे दिया। अब टैन फिर से इंटेल के बोर्ड में शामिल होंगे और सीईओ के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

इंटेल के पुराने और नए सीईओ की तुलना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें