Intel Layoffs: दिग्गज अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी, इंटेल (Intel) एक बार फिर छंटनी करने जा रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के करीब 700 कर्मचारियों को अनिवार्य छंटनी का सामना करना पड़ सकता है। यह छंटनी कंपनी के आयरलैंड स्थित Leixlip प्लांट होगी। कंपनी ने पहले कर्मचारियों को खुद से रिटायरमेंट लेने का विकल्प दिया था। यह विकल्प शुक्रवार 30 अगस्त को समाप्त हो गया है। इस विकल्प के समाप्त होने के बाद अनिवार्य छंटनी का खतरा और बढ़ गया है। मुताबिक, यह अमेरिकी चिपमेकर ग्लोबल लेवल पर अपने कर्मचारियों की संख्या को 15% तक कम करने की योजना बना रही है। इसके चलते Leixlip में करीब 730 कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है।
