पब्लिक सेक्टर की पेट्रोलियम कंपनियों को वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में तगड़ा झटका लगा है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (HPCL) के अप्रैल-जून तिमाही के मुनाफे में 90 फीसदी तक की गिरावट आई है। इसकी सबसे बड़ी वजह रसोई गैस (LPG) की लागत से कम दाम पर बिक्री है। दिलचस्प बात यह है कि इन तीनों कंपनियों ने वित्त वर्ष 2023-24 में लगभग 81000 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड मुनाफा कमाया था। यह तेल संकट से पहले के वर्षों में उनकी सालाना 39,356 करोड़ रुपये की कमाई से कहीं अधिक था।
