IOC Q2 results: देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOC) ने सोमवार (27 अक्टूबर) को सितंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। सरकारी तेल कंपनी ने इस तिमाही में ₹7,610 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो CNBC-TV18 के ₹6,353 करोड़ के अनुमान से अधिक रहा। कंपनी का रेवेन्यू ₹1.79 लाख करोड़ रहा। यह भी अनुमानित ₹1.77 लाख करोड़ से थोड़ा ज्यादा है।
