Get App

Ola Electric को PLI स्कीम के तहत दूसरे प्रोडक्ट के लिए मिला सर्टिफिकेट, IPO लाने वाली है कंपनी

दिसंबर में Ola Electric ने मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास अपना ड्राफ्ट पेपर दाखिल किया है। इसकी योजना फ्रेश शेयर और OFS के माध्यम से 7250 करोड़ रुपये जुटाने की है। कंपनी ने कहा है कि जुटाई गई राशि में से वह 1226 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए और 800 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाने में करेगी

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Feb 10, 2024 पर 7:16 PM
Ola Electric को PLI स्कीम के तहत दूसरे प्रोडक्ट के लिए मिला सर्टिफिकेट, IPO लाने वाली है कंपनी
ओला इलेक्ट्रिक को प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम के तहत अपने दूसरे प्रोडक्ट के लिए सर्टिफिकेशन मिला है।

ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) को ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट इंडस्ट्री के लिए प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम के तहत अपने दूसरे प्रोडक्ट के लिए सर्टिफिकेशन मिला है। यह जानकारी सूत्रों ने मनीकंट्रोल को दी है। सूत्र ने बताया कि ओला इलेक्ट्रिक के S1 Pro (Gen-2) को इस हफ्ते ऑटो PLI स्कीम के तहत डोमेस्टिक वैल्यू एडिशन (DVA) सर्टिफिकेट मिला है। इसके साथ ही यह अप्रुवल प्राप्त करने वाला ओला का दूसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर बन गया।

S1 Air स्कूटर के लिए भी मिला है DVA सर्टिफिकेट

जनवरी में बेंगलुरु स्थित EV कंपनी को अपने S1 Air स्कूटर के लिए DVA सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ, जिससे यह भारी उद्योग मंत्रालय से स्कीम के तहत एलिजिबिलिटी हासिल करने वाली पहली टू-व्हीलर EV कंपनी बन गई। भारी उद्योग मंत्रालय और ओला इलेक्ट्रिक के प्रवक्ताओं ने इस मामले में भेजे गए ईमेल का अब तक जवाब नहीं दिया है।

5 साल तक स्कीम के तहत Ola Electric को सब्सिडी के लिए पात्रता

सब समाचार

+ और भी पढ़ें