IREDA Share Price: इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड (IREDA) को डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज से नवरत्न का दर्जा मिला है। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी की मार्जिन और एसेट क्वालिटी में सुधार देखने को मिला है। FY24 की चौथी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 33 फीसदी बढ़कर 337 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा फ्लैट रहा। IREDA के शेयरों में आज 2 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक 170.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।
