Get App

Allianz के साथ मिलकर Jio Financial बेचेगी इंश्योरेंस पॉलिसी? यहां तक पहुंची बातचीत

Jio Financial Services News: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज भारत में इंश्योरेंस सेक्टर में साझेदारी के लिए एलियांज एसई (Allianz SE) से बातचीत की है। जर्मन कंपनी एलियांज ने अभी भारत में दो ज्वाइंट वेंचर बनाए हैं और इन्हें यह बंद करना चाहती है। ऐसे में एलियांज की अगली साझेदारी के लिए जियो फाइनेंशियल अपने हाथ आगे बढ़ा रही है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 23, 2024 पर 12:48 PM
Allianz के साथ मिलकर Jio Financial बेचेगी इंश्योरेंस पॉलिसी?  यहां तक पहुंची बातचीत
जियो फाइनेंशियल की कमान दिग्गज बैंकर केवी कामथ के हाथ में है। यह पहले से ही शैडो बैंक चलाती है और इंश्योरेंस ब्रोकरेज है।

Jio Financial Services News: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज भारत में इंश्योरेंस सेक्टर में साझेदारी के लिए एलियांज एसई (Allianz SE) से बातचीत की है। जर्मन कंपनी एलियांज ने अभी भारत में दो ज्वाइंट वेंचर बनाए हैं और इन्हें यह बंद करना चाहती है। ऐसे में एलियांज की अगली साझेदारी के लिए जियो फाइनेंशियल अपने हाथ आगे बढ़ा रही है। न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग ने यह जानकारी सूत्रों के हवाले से दी है। जानकारी के मुताबिक जियो फाइनेंशियल और एलियांज देश में एक जनरल इंश्योरेंस और लाइफ इंश्योरेंस कंपनी सेटअप करने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि अभी इसे लेकर बातचीत शुरुआती अवस्था में है और ऐसा भी हो सकता है कि दोनों ही पक्ष योजना पर आगे न बढ़ने का फैसला लें।

Bajaj Finserv के साथ अलग होगी Allianz?

जर्मन कंपनी एलियांज अभी देश में बजाज ग्रुप की बजाज फिनसर्व के साथ कारोबार में है। हालांकि इसने संकेत दिए हैं कि यह वेंचर्स से अलग होने के लिए एक्टिव तरीके से विचार कर रही है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक यह खुलासा खुद बजाज ने मंगलवार को किया। हालांकि एलियांज ने यह भी संकेत दिया है कि यह भारतीय इंश्योरेंस मार्केट से नहीं जाने वाली है यानी कि यह किसी और कंपनी के साथ हाथ मिला सकती है। ब्लूमबर्ग को सूत्रों ने बताया कि एलियांज और बजाज फिनसर्व के रास्ते साझेदारी की दिशा को लेकर हुए विवाद के चलते अलग हो रहे हैं। जियो फाइनेंशियल और एलियांज के साथ आने को लेकर पूछे गए सवाल पर जियो फाइनेंशियल के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी अटकलों पर कुछ नहीं कह सकती है और जब भी कंपनी से जुड़ी कोई जानकारी खुलासा करने लायक होगी, वह जरूर किया जाएगा। एलियांज के प्रवक्ता ने भी ऐसा ही जवाब दिया।

Jio Financial अभी है इंश्योरेंस ब्रोकरेज

सब समाचार

+ और भी पढ़ें