Get App

Jio Financial Q2 Results: दूसरी तिमाही में ₹695 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू 41.5% बढ़ा

Jio Financial Q2 Results: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज को सितंबर तिमाही में ₹695 करोड़ का नेट प्रॉफिट हुआ। वहीं, रेवेन्यू 41.5% बढ़ा। सभी बिजनेस सेगमेंट्स में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Oct 16, 2025 पर 8:28 PM
Jio Financial Q2 Results: दूसरी तिमाही में ₹695 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू 41.5% बढ़ा
Jio Financial Services Ltd का शेयर NSE पर 0.18% की मामूली गिरावट के साथ ₹312.10 पर बंद हुआ।

Jio Financial Q2 Results: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (JFSL) ने गुरुवार, 16 अक्टूबर को FY26 की दूसरी तिमाही (Q2) के नतीजों का ऐलान किया। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 0.9% बढ़कर ₹695 करोड़ हुआ। यह पिछले साल इसी तिमाही में ₹689 करोड़ था। रेवेन्यू में जोरदार उछाल आया। यह 41.5% बढ़कर ₹981.4 करोड़ तक पहुंच गया, जो Q2 FY25 में ₹693.5 करोड़ था। यह बढ़ोतरी कंपनी के विभिन्न बिजनेस सेगमेंट्स में मजबूत ग्रोथ के कारण हुई।

बिजनेस इनकम में बड़ा योगदान

जियो फाइनेंशियल की कुल नेट इनकम का 52% हिस्सा बिजनेस ऑपरेशन्स से आया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 14% था। NBFC की एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) भी तेजी से बढ़कर ₹14,712 करोड़ हो गई, जो पिछले साल ₹1,206 करोड़ थी।

AMC AUM ₹15,980 करोड़ पर पहुंची, जिसमें एक्टिवली मैनेज्ड फ्लेक्सी कैप फंड के लिए पहला NFO करीब ₹1,500 करोड़ जुटाने में सफल रहा। ऑपरेटिंग स्तर पर प्री-प्रोविजनिंग ऑपरेटिंग प्रॉफिट (PPOP) ₹579 करोड़ रहा, जो Q2 FY25 में ₹552 करोड़ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें