Get App

JK Tyre Q2 Results: टायर कंपनी का मुनाफा 64% बढ़ा, विदेशी बाजारों में भी तगड़ा प्रदर्शन

JK Tyre Q2 Results: टायर निर्माता JK Tyre का सितंबर तिमाही में मुनाफा 64% बढ़कर ₹221 करोड़ पहुंच गया। रेवेन्यू में भी उछाल दिखा। घरेलू और विदेशी दोनों बाजारों में बिक्री बढ़ी। पिछले 1 महीने में शेयर 16.82% तक बढ़े हैं। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Oct 27, 2025 पर 7:03 PM
JK Tyre Q2 Results: टायर कंपनी का मुनाफा 64% बढ़ा, विदेशी बाजारों में भी तगड़ा प्रदर्शन
JK Tyre का शेयर BSE पर 0.78% की बढ़त के साथ ₹415 पर बंद हुआ।

JK Tyre Q2 Results: टायर निर्माता JK Tyre & Industries Ltd ने सोमवार (27 अक्टूबर) को सितंबर तिमाही (Q2 FY26) के नतीजों का ऐलान किया। कंपनी का मुनाफा 64% बढ़कर ₹221 करोड़ रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में यह ₹135 करोड़ था।

JK Tyre का रेवेन्यू 10.8% बढ़कर ₹4,011 करोड़ पहुंच गया, जो एक साल पहले ₹3,621 करोड़ था। EBITDA भी 23.8% बढ़कर ₹521.5 करोड़ रहा, जो पिछले साल ₹421.2 करोड़ था। कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 11.6% से बढ़कर 13% हो गया।

विदेशी कारोबार में भी ग्रोथ

JK Tyre ने कहा कि यह मजबूत नतीजे ज्यादा बिक्री, कच्चे माल की कीमतों में कमी और बेहतर ऑपरेशनल एफिशिएंसी की वजह से मिले हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें