ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन का कहना है कि इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) सेक्टर में डिमांड में अनिश्चितता बनी हुई है और सुधार के कोई स्पष्ट संकेत नहीं हैं। एक्सपर्ट अंकुर रुद्र ने बताया कि इस सेक्टर ने 2-3 साल के आधार पर उम्मीद से कमजोर प्रदर्शन किया है। हालांकि मीडियम से लॉन्ग टर्म के नजरिए से वे इस पर आशावादी हैं क्योंकि तकनीकी खर्च में मंदी आमतौर पर बहुत लंबे समय तक नहीं चलती है।
