JSW Group के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर सज्जन जिंदल इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी को स्वदेशी बनाने की तैयारी कर रहे हैं। मनीकंट्रोल से खास बातचीत में जिंदल ने कहा कि ग्रुप की योजना डेडिकेटेड रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) और डिजाइन सेंटर स्थापित करने की है। इसका लक्ष्य EV टेक्नोलॉजी को स्वदेशी बनाना और स्थानीय बनाना है, ताकि भारतीय बाजार की जरूरतों को पूरा किया जा सके। ग्रुप ने अपनी ज्वाइंट वेंचर कंपनी JSW MG मोटर इंडिया के माध्यम से इस वर्ष की शुरुआत में इलेक्ट्रिक व्हीकल स्पेस में एंट्री की और वर्तमान में टेक्नोलॉजी के लिए चीनी कंपनी पर निर्भर है।
